नज़रिए पे मेरी
नजर न उठाना
नजर की हर फितरत
नजर जानती है
नजर है ये जिद्दी
कहाँ मानती है? नजर में जो डूबा
नजर पार लाये
नजर की ये कोशिश
नजर ही बताये ।
नजर है निराश
नजर टूटती है
नजर आखिरी ये
नजर ढूंढती है ।
नजर ढूंढती है ।
हाँ, नजर आखिरी ये
नजर ढूंढती है ।
नजर ढूंढती है ।
No comments:
Post a Comment